कांग्रेस अध्यक्ष पर कांग्रेस नेत्री के आरोप का  मामला दर्ज

दतिया/ जिले के चर्चित मामले में कांग्रेस नेता सुरेश झा पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया जा चुका का है। मामला सुरेश पर महिला कांग्रेस नेत्री के शोषण के आरोपो का था। जिसमे कार्यवाही कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। काफी दिनों से सुरेश झा पर महिला द्वारा लागये गये  आरोपो का मामला सुर्खियों में चल रहा था। जिसमे भाजपा ने भी इस पर कड़ा विरोध करते हुए  मामला दर्ज करने की मांग की थी, वही पीड़ित महिला नेत्री भी शुक्रवार के दिन एडीजी डीपी गुप्ता जनता दरबार में अपनी बात रखते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई थी। आज कोतवाली पुलिस ने महिला कांग्रेस नेत्री रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश झा के खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी एवं एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।